कश्मीर के पहलगाम में बेरहमी से 28 पर्यटकों को मौत के घाट उतारदिया, देशभर में शोक और आक्रो
कश्मीर के पहलगाम में बेरहमी से 28 पर्यटकों को मौत के घाट उतारदिया, देशभर में शोक और आक्रो
दिनांक: 22 अप्रैल 2025
स्थान: बैसरन घाटी, पहलगाम, अनंतनाग जिला, जम्मू-कश्मीर
22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम स्थित बैसरन घाटी में आतंकवादियों ने निर्दोष मासूम पर्यटकों पर अंधाधुंध फायरिंग की, जिसमें 28 लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक घायल हो गए। यह हमला 2019 में 370 हटाए जाने के बाद से सबसे बड़ा नागरिकों के ऊपर कियागया है।
इन हैवानियत्से भरे हमलावरों ने सेना की वर्दी जैसी वेश पहन रखा था और M4 कार्बाइन व AK-47 जैसे हथियारों के साथ थे। आतंकवादी ओने पहले पर्यटकों से उनका नाम और धर्म पूछने के बाद गोलीबारी की। एक स्थानीय निवासी सैयद आदिल हुसैन शाह ने हमलावरों को रोकने की कोशिश की, लेकिन वे भी मारे गए।
इस हमले की जवाबदारी 'द रेजिस्टेंस फ्रंट' (TRF) ने ली है, जो लश्कर-ए-तैयबा का एक सहयोगी संगठन है। हमले का मकसद बताया जाता हे के कश्मीर में बाहरी लोगों की बसावट के खिलाफ विरोध जताना बताया गया है।
सरकारी प्रतिक्रिया:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमले की कड़ी निंदा की और दोषियों को सजा दिलाने का संकल्प लिया।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इसे "अत्यंत अमानवीय" करार दिया और कहा कि भारत आतंकवाद के खिलाफ "जीरो टॉलरेंस" नीति अपनाएगा।
जम्मू-कश्मीर सरकार ने मृतकों के परिजनों को ₹10 लाख और गंभीर रूप से घायलों को ₹2 लाख की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।
......
कश्मीर में अब इस हमले के बाद पहलगाम और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कड़ी कर दी गई है। और अमरनाथ यात्रा के मार्ग की सुरक्षा की भी पुनः सकती से समीक्षा की जा रही है।
#PahalgamAttack
#KashmirTerrorism
#IndianArmy
#SaluteToSoldiers
#NeverForget
#BharatKeVeer
#JaiHind
सवाल आपसे:
क्या हम शहीदों और पीड़ितों की कुर्बानी को केवल सोशल मीडिया पोस्ट तक सीमित रखते हैं, या वाकई में उनके लिए कुछ ठोस कदम उठाते हैं?
#PahalgamAttack #IndianArmy #NeverForget #SaluteToSoldiers #BharatKeVeer #JaiHind

Comments
Post a Comment